अम्बेडकरनगर। यूपी पीसीएस में जिले के मेधावियों ने अपना परचम लहराया है । जिले के बारह मेधावियों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है।

पूजा तिवारी ने पूरे यूपी में सातवां स्थान हासिल किया है । पूजा तिवारी ने यह सफलता अपने प्रथम प्रयास में हासिल किया है ।

पूजा तिवारी मूल रूप से अम्बेडकरनगर के टांडा तहसील क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ कला की रहने वाली हैं । पूजा तिवारी के पिता वन विभाग में दरोगा हैं । पूजा तिवारी को यह सफलता पहले ही प्रयास में मिला है। पूजा तिवारी इस समय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही हैं। पूजा तिवारी की प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ से हुई है, इनका परिवार लखनऊ में ही रहता है। पूजा तिवारी की इस सफलता के बाद उनके गांव में जश्न का माहौल है ।

अम्बेडकरनगर में पूजा तिवारी सहित कुल बारह लोगों का चयन हुआ है। मिली जानकारी के मुताविक सृष्टि चौधरी , सर्वेश वर्मा, अविरल वर्मा, विमलेश यादव, अभिषेक वर्मा, विपिन देव यादव, मयंक मौर्या, हर्ष सिंह, अभिनंदन सिंह, विष्णु कांत मिश्र, प्रिंस पटेल का चयन हुआ है। इस बार चयनित विपिन देव यादव का चयन हाल ही में यूपीएससी में भी हो चुका है ।

इन लोगों के चयन पर जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, सांसद लालजी वर्मा, एमएलसी हरिओम पांडे, विधायक राम मूर्ति वर्मा, विधायक राम अचल राजभर, विधायक त्रिभुवन दत्त, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मिथलेश त्रिपाठी, आदर्श चौधरी, जगदीश त्रिपाठी आदि लोगों ने बधाई दी है ।






