अम्बेडकरनगर । न्यायालय के आदेश पर दो पुलिस अधिकारियों सहित कुछ अन्य पुलिसकर्मियों और एक अन्य व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज हुआ है । थानाध्यक्ष जिस थाने में तैनात थे तकरीबन 11 माह बाद अब उसी थाने में उनके खिलाफ मुकदमा लिखा गया है ।मामला महरुआ थाना क्षेत्र से जुड़ा है । एफ आई आर कॉपी के मुताबिक महरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम अतरौरा निवासी शिवकुमारी ने आरोप लगाया था कि 28 मार्च 2025 को उसके बेटे अजय और एक अन्य व्यक्ति अनिल से फोन पर कुछ बात चीत हुई थी । जिसकी रिकार्डिंग कर अनिल ने पुलिस से शिकायत की । पुलिस 29 मार्च को अजय को पकड़ कर ले आती है और उसे एस डी एम के कोर्ट पर हाजिर करती है । जहां से उसे जेल भेज दिया जाता है । शिकायतकर्ता के मुताबिक 30 मार्च को उसे सूचना मिलती है कि उसके बेटे की तबियत खराब है जिसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है । पीड़िता के मुताबिक जब उसने पोस्टमार्टम हाउस पर बेटे के शव को देखा तो उसके शरीर पर चोट के निशान थे । नाक में खून लगा था । पीड़िता ने इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की लेकिन जब कोई कार्रवाई नही हुई तो उसने न्यायालय का शरण लिया । न्यायालय के आदेश पर तत्कालीन जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्रा, तत्कालीन थानाध्यक्ष दिनेश सिंह , गिरफ्तारी में शामिल पुलिस कर्मियों और अनिल के खिलाफ महरुआ थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है । दिनेश सिंह मौके पर सम्मनपुर थाना में तैनात हैं ।
अम्बेडकरनगर में दो पुलिस अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज, ये है वजह….




