अम्बेडकरनगर । टांडा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जनार्दन पुर के पास एक व्यक्ति गला काट कर हत्या कर दी गयी है । मृतक की पहचान टांडा नगर के निवासी सुरेंद्र मांझी उम्र तकरीबन 50 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र के गले और सर पर घाव का निशान है । घायल अवस्था मे सुरेंद्र का शरीर गांव से थोड़ी दूर एक खेत मे मिला । स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरेंद्र को मेडिकल कॉलेज ले गयी जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । सुरेंद्र की हत्या क्यों की गई और किसने की अभी तक इसका पता नही चल सका है ।
गला काट कर हत्या, खेत मे मिला शव
On: March 3, 2026 12:32 PM
---Advertisement---





