लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मुठभेड़ में सुरेंद्र मांझी का हत्यारा गिरफ्तार ! अब भी अनसुलझे हैं कई सवाल….?

अम्बेडकरनगर जिले के बहुचर्चित मर्डर केस के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । बीते तीन मार्च को सुरेंद्र मांझी की हत्या हुई थी । हत्या की वजह लूट को बताया जा रहा है । 

---Advertisement---

HIGHLIGHTS

1. पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार

2. आखिर क्यों हुई हत्या

अम्बेडकरनगर । टांडा नगर के छज्जापुर मोहला निवासी सुरेंद्र मांझी के हत्यारे को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है । बीती रात्रि को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान प्रेम चंद उर्फ चंदू को गिरफ्तार कर लिया है । चंदू से पुलिस की मुठभेड़ टांडा कोतवाली क्षेत्र के सुन्थर गांव के पास हुई । चंदू के पैर में गोली लगी है । गोली लगने के बाद पुलिस उसे सी एच सी टांडा ले गयी जहां उसका प्राथमिक उपचार हुआ ।

तीन मार्च को हुई थी सुरेंद्र की हत्या

टांडा नगर के छज्जा पुर मोहल्ला निवासी सुरेंद्र मांझी की हत्या तीन मार्च को हुई थी । सुरेंद्र टांडा कोतवाली क्षेत्र के जनार्दनपुर गांव के पास खेत मे गंभीर रूप से घायल अवस्था मे मिले थे । जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया । जहां उनकी मौत हो गयी ।

सवालों में उलझी मर्डर की कहानी

पुलिस ने सुरेंद्र के कातिल को गिरफ्तार किया है । इसी के साथ ही कई और सवाल खड़े गए हैं । सुरेंद्र घायल अवस्था मे जहां मिले थे वह जगह आबादी से काफी दूर है । ऐसे सवाल उठता है कि आखिर सुरेंद्र वहां कैसे पहुंचे , सुरेंद्र की हत्या का मकसद क्या था ? इस वारदात में और कोई शामिल था या नही ! ऐसे तमाम सवाल हैं जिनका जबाब मिलना बाकी है। आधिकारिक तौर पर पुलिस ने सिर्फ इतना ही बताया है कि सुरेंद्र के हत्यारे को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment