अम्बेडकरनगर । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीबों के लिए वरदान गई है । अम्बेडकरनगर में आज 140 जोड़ों का विवाह कराया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस योजना के तहत सरकार सरकार एक लाख रुपए देती है । जिसमें से 60 हजार रुपए लाभार्थी के खाते में दिया जाता है 25 हजार का सामान दिया जाता है और 15 हजार रुपए खान पान और टेंट पर खर्च किया जाता है । शादी समारोह में शामिल मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला और समाज कल्याण अधिकारी सहित तमाम गणमान्य अतिथियों ने नव जोड़ों को आशीर्वाद दिया । आर्थिक रूप से कमजोर लोग सरकार की इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए इन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होता है । जिसका सत्यापन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जाता है ।

मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला ने बताया कि आज 140 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ है । इस योजना में सरकार प्रति जोड़ा एक लाख रुपये देती है । जिसमे से 60 हजार खाते में, 25 हजार का सामान और 15 हजार रुपये खान पान और टेंट आदि में खर्च होता है!





