लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इंतजार खत्म,एक साल बाद मिला नियुक्ति पत्र,मेडिकल कॉलेज को मिले 53 नर्सिंग अधिकारी

महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में 53 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया । नियुक्ति पाने के लिए ये लोग तकरीबन एक साल से इंतजार कर रहे थे ।

---Advertisement---

HIGHLIGHTS

1. 53 नर्सिंग अधिकारियों को मिला नियुक्ति पत्र

2. मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था में होगा सुधार

महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में आज नव नियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया । नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अथिति के रूप में विधान परिषद सदस्य डॉ हरि ओम पांडे मौजूद रहे। आज कुल 54 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया ।

महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग के कर्मचारियों की संख्या काफी कम थी । पूरा मेडिकल कॉलेज महज 79 नर्सिंग कर्मचारियों के सहारे ही चल रहा था । कर्मचारियों की कमी की वजह से मरीजों का इलाज भी प्रभावित हो रहा था। लेकिन अब 53 नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति से व्यवस्था में सुधार होगा ।

एक साल से था नियुक्ति पत्र का इंतजार

पूरे प्रदेश में जिन नर्सिंग अधिकारियों को आज नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है उनका चयन तकरीबन एक साल पहले ही गया था । एक लंबी जदोजहद के बाद आज इन सभी को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया । नियुक्ति पत्र मिलने के बाद सभी के चेहरे खुशी से चमक उठे ।

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में एम एल सी डॉ हरि ओम पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, विधायक धर्मराज निषाद, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ मुकेश कुमार यादव और नर्सिंग के प्रधानाचार्य के साथ साथ डॉ उमेश वर्मा, डॉ प्रमोद यादव, डॉ मुकुल सक्सेना, डॉ विवेक श्रीवास्तव, डॉ अमित पटेल,डॉ पूनम यादव, डॉ हिना , मेडिकल कॉलेज नर्सिंग कर्मचारी संघ की अध्यक्ष सुगन्धी तिवारी, मंत्री मीना यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी गण मौजूद रहे ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment