लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

डीजल और पेट्रोल को लेकर मचा हाहाकार! पम्पों पर तैनात होंगे पुलिस और लेखपाल…

डीजल और पेट्रोल को लेकर मचा हाहाकार! पम्पों पर तैनात होंगे पुलिस और लेखपाल...

---Advertisement---

HIGHLIGHTS

1. अम्बेडकरनगर में तेल लेने के लिए पम्पों पर लगी लंबी कतार

2. कई पेट्रोल पर खत्म हुआ डीजल

अम्बेडकरनगर। जिले में डीजल और पेट्रोल को लेकर मारामारी मची हुई है । तेल लेने के लिए पेट्रोल पंपों पर लंबी लंबी कतार लगी है । मंगलवार की दोपहर अफवाह फैली कि तेल की कमी होने वाली है । इसके बाद से ही तेल लेने की होड़ लग गयी ।

आज सुबह से ही पेट्रोल पम्पों पर कतार लगनी शुरू हो गयी । लोग गाड़ियों का टैंक फुल कराने लगे । बड़े बड़े ड्रम और गैलन लेकर लोग लाइन में लग गए । तेल की मांग अचानक बढ़ने से कई पेट्रोल पम्पो पर डीजल ही खत्म हो गया । इस समय खेती का काम होने की वजह से डीजल की मांग और बढ़ गयी है ।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि जिले में तेल की कोई कमी नही है । तेल की कालाबाजारी न होने पाए इसके लिए पेट्रोल पम्पों पर पुलिस और लेखपाल तैनात किए जा रहे हैं । डीएम ने कहा कि किसानों को गैलन में तेल मिलता रहेगा । डीएम ने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें ।डीएम ने यह भी बताया कि कुछ पेट्रोल पंप वाले पैसा नही जमा कर पाये इस लिए उन्हें समय पर तेल नही मिल पाया ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment