अंबेडकरनगर । बाबा की मौत के बाद देह दान कर इतिहास रचने वाले सुनील वर्मा और संतोष वर्मा दो भाइयों की जोड़ी ने अब एक और सराहनीय कार्य किया है । बाबा की मौत के बाद इन दो भाइयों ने पंद्रह गरीब बेटियों को साइकिल दान दिया है । साइकिल मिलते ही बेटियों के चेहरे पर खुशी झलकने लगी । जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने इन गरीब बेटियों को साइकिल वितरित किया ।
टांडा तहसील क्षेत्र के ग्राम मखदूम सराय निवासी सुनील वर्मा के बाबा राम आसरे वर्मा की बीते बारह अप्रैल को मृत्यु हो गई थी । बाबा की मौत के बाद उनकी इच्छा अनुसार उनके शरीर को महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग को दान कर दिया था । जिससे मेडिकल के छात्र मानव शरीर की संरचना के बारे में जानकारी कर मानव समाज की सेवा कर सकें। आज स्व राम आसरे वर्मा के आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया था । इस अवसर पर तमाम आडंबरों से दूर हट कर वर्मा परिवार ने पंद्रह गरीब बेटियों का चयन किया और इन्हें स्कूल आने जाने में समस्या न हो इस लिए इन सभी को एक एक साइकिल दान दिया ।
इस अवसर टांडा ब्लाक प्रमुख सुरजीत वर्मा, भाजपा नेता मिथिलेश त्रिपाठी, सपा नेता राम सुरेश वर्मा, भाजपा नेता आदर्श चौधरी, प्रबंधक अभिषेक वर्मा ,जिला पंचायत सदस्य रोहित प्रजापति, सूर्या पासवान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।





