लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

लूट कांड का खुलासा, भाई ने ही रची थी लूट की साजिश, जांच के दायरे में पुलिस कर्मी…..!

---Advertisement---

HIGHLIGHTS

अंबेडकरनगर । जिले के बहुचर्चित लूट कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है । लूट कांड में शामिल छ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पुलिस ने लूट का पैसा और लूट कांड में प्रयोग की गई दो चार पहिया व एक तमंचा भी बरामद किया है । बिडहर घाट पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों के भूमिका की भी जांच हो रही है।

 

मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र का है । बीते ग्यारह अप्रैल को दो कपड़ा व्यवसायियों मोहम्मद रईस और मोहम्म जलाल से बिड़हर के पास लूट हुई थी । शुरुआती दौर में व्यापारियों ने तकरीबन सत्रह लाख रुपए लूट की बात कही थी लेकिन जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि इन व्यापारियों से लगभग साढ़े बारह लाख रुपए की लूट हुई है ।

पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए यह बताया कि जलाल के भाई शाहिद ने ही लूट की साजिश रची थी । अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव ने बताया कि लुटेरों के पास से लूट का पांच लाख पैतालीस हजार रुपए बरामद हुआ है । इनके पास से दो चार पहिया वाहन और एक तमंचा भी बरामद हुआ है । इस वारदात में शामिल छ लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि कुछ अन्य लोगों की भी तलाश है । अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि घटना के वक्त बिडहर पुलिस चौकी बंद होने की भी जांच कराई जा रही है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment