अंबेडकरनगर । जिले में एक खौफनाक वारदात सामने आई है । ससुर ने बांस से मार कर अपने बहू की निर्मम हत्या कर दी है । हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद ससुर ने खुद थाने जा कर आत्मसमर्पण कर दिया ।
वारदात इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर का है । मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम गौहनिया रसूलपुर निवासी निशा वर्मा उम्र लगभग 26 साल पत्नी रोहित वर्मा का आज दोपहर ससुर श्रीपति वर्मा से मामूली बात को लेकर कुछ कहा सुनी हो गई । नाराज ससुर ने बांस के एक टुकड़े से निशा पर हमला कर दिया । बताया जा रहा है कि ससुर ने जब एक बांस मारा तो निशा गिर गई । इसके बाद कई बार वार् किया । निशा की मौके पर ही मौत हो गई । निशा के सर में काफी चोट आई है । निशा के दो बच्चे भी हैं । एक की उम्र सात साल और दूसरे की चार साल है ।
निशा के पिता राजमणि वर्मा ने बताया कि निशा के ससुर श्रीपति वर्मा पुस्तैनी जमीन बेंच कर शराब पी रहे थे । इसी बात को लेकर अनबन चल रही थी । इसी बात को लेकर आज कुछ कहा सुनी हुई थी जिसके बाद उन्होंने निशा पर हमला कर दिया । जिस वक्त यह घटना हुई उस समय निशा का पति रोहित घर पर मौजूद नहीं था ।




