लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आजादी से शुरू हुआ मतदान का सफ़र,अब वोटर लिस्ट से कट गया नाम

---Advertisement---

अंबेडकरनगर । जिले की सबसे बुजुर्ग मतदाता का नाम अब पंचायत वोटर लिस्ट से कट गया है । जिस महिला ने आजादी से लेकर अब तक हर चुनाव में हिस्सा लिया हो अब तकरीबन 118 साल की उम्र में उस महिला का नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया है । महिला के परिजनों ने नाम काटने पर सवाल उठाया है ।

 

टांडा तहसील क्षेत्र ग्राम पैकोलिया निवासी रामरती पत्नी स्व विश्वनाथ जिले की सबसे वृद्ध महिला बताई जाती हैं। परिजनों के मुताबिक इनकी उम्र तकरीबन 118 साल है । पंचायत वोटर लिस्ट के मुताबिक मकान नंबर 144 और क्रम संख्या 914 पर इनका नाम दर्ज है । लेकिन अब जो नई वोटर लिस्ट आई है उसमें से इनका नाम काट दिया गया है । जबकि रामरती अभी जिंदा हैैं और बातचीत करने में सक्षम हैं ।
2024 लोकसभा चुनाव में जिला प्रशासन ने इनका सम्मान भी किया था । प्रशासन ने बग्घी पर बिठा कर ढोल बाजे के साथ इनका मतदान कराया था। रामरती को आजादी के पहले की कहानी भी याद है । उन्होंने बताया कि आजादी के पहले अंग्रेज कैसे सितम करते थे। खेतों में जबरन काम कराते थे। रामरती ने यह भी बताया कि आजादी के पहले जब एक बार महात्मा गांधी आए थे तब उन्होंने अपने हाथों से उनको दूध पिलाया था । रामरती के बड़े बेटे देवी प्रसाद ने बताया कि उनकी माँ की उम्र लगभग 118 साल है । अब तक कभी भी उनका वोट नहीं कटा लेकिन नई पंचायत लिस्ट से नाम काट दिया गया है ।

प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि इसमें सरकार का क्या दोष है। कुछ अधिकारी पार्टियों का हो गए हैं। हम खुद पंचायती राज मंत्री हैं हम इसकी जांच कराते हैं ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment