अम्बेडकरनगर । अकबरपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने बसपा में विधानसभा का चुनावी विगुल बजा दिया है । इस कार्यक्रम के बहाने बसपा ने अपनी चुनावी रणनीति की झलक भी दिखा दी हैं। अर्से बाद बसपा के मंच से ब्राह्मणों ने शंखनाद किया और मंत्रोच्चार किया । इस कार्यक्रम में मनोज वर्मा को अकबरपुर विधानसभा से पार्टी का प्रभारी एवं प्रत्याशी घोषित किया गया ।

बसपा के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य जोनल कोआर्डिनेटर दिनेश चन्द्र ने की । बसपा जिला अध्यक्ष सुनील सांवत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बसपा प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया ।

कार्यक्रम में जुटे हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि बसपा की लोकप्रियता से पक्ष और विपक्ष सभी पार्टियां घबराई हैं । इस लिए एक साजिश के तहत स्टिंग किया गया । स्टिंग करने वाले पेपर लीक का स्टिंग नहीं करते। बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बहन जी ने जिन लोगों को आगे बढ़ाया वे लोग अब परिवारवाद का शिकार हो गए इसीलिए वे सब परिवारवाद वाली पार्टी में चले गए हैं । सपा पर निशाना साधते हुए बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यहां केवल परिवार के यादव का महत्व है । पीडीए के नाम पर लोगों के साथ धोखा कर रहे हैं । कार्यक्रम में कोआर्डिनेटर अरविंद गौतम, दयाराम राजभर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।




