अंबेडकरनगर । भाजपा नेता व नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने फिर एक बार मानवीय धर्म का परिचय दिया है। अकबरपुर विधानसभा के सिझौली निवासी राकेश कुमार प्रजापति का हाल ही में कैंसर की बीमारी से निधन हो गया था । परिवार की पूरी जिम्मेदारी राकेश प्रजापति पर ही थी जिनके जाने से परिवार पर आर्थिक बोझ आ पड़ा। राकेश प्रजापति अपने पीछे पत्नी कुसुम, बेटी नंदिनी व एक छोटा बेटा छोड़ कर गए। ऐसी स्थिति में बेटी नंदिनी प्रजापति जो कि अकबरपुर के प्रतिष्ठित सैनिक इंटर कॉलेज में 11 वीं की छात्रा है उसके ऊपर आगे पढ़ाई जारी रखने का संकट आ गया। भाजपा नेता व नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य को जैसे ही इस बात का पता चला उन्होंने सिझौली जाकर देर रात राकेश प्रजापति जी के परिजनों से भेंट की। बिटिया नंदिनी प्रजापति के अंदर पढ़ाई की ललक देखकर विवेक मौर्य ने भाई होने के धर्म का पालन करते हुए आजीवन नंदिनी के पढ़ाई का खर्चा उठाने का जिम्मा लिया और उसके अगले ही दिन बिटिया का सैनिक स्कूल में ही एडमिशन और साल भर की फीस जमा करवा दी।

विवेक मौर्य ने बिटिया को भरोसा दिया कि धनाभाव के चलते कभी उसकी पढ़ाई में कोई अड़चन नहीं आएगी और वो जब तक पढ़ना चाहे एक भाई के रूप में वो सदा उसके साथ खड़े मिलेंगे।




