लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

टोंस नदी का जल स्तर बढ़ने से डूब गया लकड़ी का पुल

---Advertisement---

अम्बेडकरनगर । जनपद की तहसील जलालपुर के विकास खंड भियांव अंतर्गत टौंस नदी के किनारे स्थित ग्राम सभा लखमीपुर पुरवा कर्मुल्लाहपुर में नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण आवागमन के लिए प्रयुक्त लकड़ी का पुल जलमग्न हो गया, जिससे ग्रामीणों का आवागमन तरह बाधित हो गया। पुल के डूब जाने से स्कूली बच्चों, किसानों एवं ग्रामीणों को दैनिक आवश्यक कार्यों के लिए लगभग 5 से 6 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी।

ग्रामीणों द्वारा नाव की व्यवस्था कराए जाने की मांग किए जाने पर मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तहसील टांडा से नाव उपलब्ध कराकर आज ग्राम सभा लखमीपुर पुरवा कर्मुल्लाहपुर में स्थापित करा दी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत सिंह बताया कि नाव की व्यवस्था होने से ग्रामीणों का आवागमन पुनः सुचारु हो गया है। अब स्कूली बच्चों सहित स्थानीय नागरिकों को नदी पार करने में सुविधा मिलेगी तथा दैनिक आवश्यक कार्यों के लिए अनावश्यक अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि क्षेत्र की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जाए तथा बरसात के दौरान जनसामान्य की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं, जिससे किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न होने पाए। प्रशासन द्वारा की गई इस त्वरित कार्यवाही पर ग्राम वासियों द्वारा प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।इस अवसर पर संबंधित लेखपाल एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment