अंबेडकरनगर । टांडा विधानसभा में बसपा की सेक्टर बैठक का आयोजन हुआ । सेक्टर गोकुलपुर के अरूसा आजमपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई । जिसमे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए ।

बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रमोशन में आरक्षण को खत्म करने वाले, महापुरुषों के नाम से बने जिले, योजनाओं को समाप्त करने वाले, बैकलॉग भर्ती पर रोक लगाकर उनका हक अधिकार छीनने वाले लोग पीडीए का नारा देकर महापुरुषों का नाम लेकर उनका अपमान कर रहे हैं, समाजवादी पार्टी परिवारवादी पार्टी है उनका पीडीए का नारा खोकला है इनके बहकावे में अबकी बार जनता नहीं आने वाली है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपराध को रोक पाने में विफल साबित हो रही है, प्रदेश में जंगल राज कायम है। किसान, नौजवान, छात्र अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। यदि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कानून का राज नहीं स्थापित कर पा रहे हैं तो इन्हें अपने पद से त्यागपत्र देकर हट जाना चाहिए ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अयोध्या मंडल के प्रभारी अरविंद गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती बसपा सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने 26_ 26 जन कल्याणकारी योजनाओं को चलकर समाज के हर गरीब तबके को विकसित करने का काम किया है।बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष सुनील सावंत ने किया। मंडल प्रभारी रामनयन निर्दोष, विनय पाठक, समीर चौधरी राधेश्याम राजभर आलम बेग, दवीर अहमद, अंगद निषाद नदीम अंसारी एडवोकेट, रिंकू त्रिपाठी सर्वजीत राणा अंकित वर्मा, राम अरजपाल राहुल पाल, बेचू पाल, शिवम चौधरी, रामदीन वर्मा अलका निगम, राम चरित्र चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।




