लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पोस्टमार्टम के लिए हुई पंचायत, फिर कफ़न में लिपटा शव पहुंचा पोस्टमार्टम हाउस….

---Advertisement---

अंबेडकरनगर । पोस्टमार्टम कराने और न कराने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए । काफी देर तक चली पंचायत के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्णय हुआ । जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए तैयार कफ़न में लिपटा शव घाट पर न पहुंच कर सीधे पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गया। जहां पर शव का पोस्टमार्टम हुआ । मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र का है ।

मिली जानकारी के मुताबिक उक्त थाना क्षेत्र के ग्राम रुकुनुद्दीन पुर भाऊपुर निवासी मोहन लाल राजस्थान के झुंझुनू जिले में मजदूरी का काम करता था । मोहन के भाई सोहन ने बताया कि बीते तेरह अगस्त को जब वह शाम को कुछ सामान लेने गया था तब रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी । जिसके बाद पहले उसे वहां के स्थानीय अस्पताल में दिखाया गया इसके बाद मोहन को अंबेडकरनगर लाया गया । यहां एक निजी अस्पताल में उसे दिखाया गया जहां से डॉक्टर ने उसे लखनऊ रिफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय मोहन की मौत हो गई । जिसके बाद परिजन शव लेकर घर पहुंच गए ।

मोहन की शादी कुछ माह पहले टांडा क्षेत्र के गांव पकड़ी भोजपुर में हुई थी । मोहन के मौत की खबर जैसे ही उसके ससुराल वालों को मिली तो वे भी मोहन के घर पहुंच गए और शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग करने लगे । लेकिन मोहन के घर वाले इस पर तैयार नहीं थे। दोनों ही पक्षों में काफी देर तक कहा सुनी होती रही।

घटना की सूचना के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा बुझा कर शांत कराया । काफी देर तक हुई वार्ता के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए । सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । मृतक के भाई के प्रार्थना पत्र शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment