अंबेडकरनगर । शिक्षक दिवस के अवसर पर ऑप्थाल्मिक एसोशिएशन एवं टोरेंट फार्मा द्वारा सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में जिले के नेत्र रोग विशेषज्ञ और राजकीय मेडिकल कॉलेज के छात्र शामिल हुए । कार्यक्रम का शुभारंभ एसोशिएशन के सचिव एवं मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग के विभागाध्यक्ष डॉ अमित पटेल ने किया।
कार्यक्रम में ड्राई आई और ग्लूकोमा जैसी बीमारियों पर चर्चा हुई । नेत्र विशेषज्ञों ने आँख से जुड़ी बीमारियों पर चर्चा हुई । इस कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ मुकेश कुमार यादव भी शामिल हुए । डॉ मुकेश कुमार यादव ने नेत्र विशेषज्ञों और छात्रों का आव्हान करते हुए कहा कि एक सफल चिकित्सक होने लिए हमें मानवीय पहलुओं पर भी सजग रहना चाहिए । साईं नेत्रायल की डायरेक्टर डॉ श्वेता गोयल पटेल ने प्रधानाचार्य डॉ मुकेश यादव व अन्य अतिथियों का स्वागत किया ।