3.71 करोड़ की लागत से बनेगा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र
On: September 9, 2026 1:22 PM
---Advertisement---
अंबेडकरनगर । विकासखंड भीटी अंतर्गत ग्रामसभा मेढ़वा रघुवंशी में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ₹3.71 करोड़ की लागत से बनने वाले नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन बुधवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।
नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन हरिओम पाण्डेय, सदस्य विधान परिषद, अयोध्या–अंबेडकरनगर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक धर्मराज निषाद एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की उपस्थिति रहे ।