अंबेडकरनगर । भूमाफियाओं के दबंगई का ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल उठा दिया है । आधी रात को नकाबपोश दबंगों ने आधा दर्जन से अधिक दुकानों पर बुलडोजर चला दिया । जिस दुकान के सहारे तकरीबन बीस साल से लोगों की जिंदगी चल रही थी उसी दुकान को जमीदोंज कर खंडहर बना दिया गया । बताया जा रहा है कुछ परिवार यहां रहते भी थे । प्रशासन और पुलिस से बेखौफ दबंग रात के अंधेरे में बुलडोजर चला कर तांडव मचा कर चले गए ।
मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र का है। बरियावन बाजार से किछौछा मार्ग पर कई परिवार वर्षों से दुकान बना कर अपनी रोजी रोटी चला रहे थे । स्थानीय लोगों के मुताबिक बीती रात्रि बड़ी संख्या में नकाबपोश दबंग बुलडोजर ले कर आए और देखते ही देखते इन दुकानों को जमीदोंज कर दिया ।
बताया जा रहा है कि इनके पास तीन बुलडोजर था ।सूचना पर एसडीएम प्रतीक्षा सिंह और सीओ नीतीश कुमार ने घटना स्थल पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।





