लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

डीएम का प्रयास लाया रंग, जल्द शुरू होगा ट्रामा सेंटर

---Advertisement---

अम्बेडकरनगर । संयुक्त जिला चिकित्सालय परीसर में नव निर्मित ट्रामा सेंटर का भवन बनकर तैयार हो गया l आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय शैवाल एवं उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा संजय वर्मा द्वारा ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया गया l

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा साफ सफाई हेतु हॉस्पिटल मैनेजर हर्षित को निर्देश दिए गए l चिकित्सा अधिकारियों स्टाफ नर्स पैरामेडिकल स्टाफ एवं सफाई कर्मियों की ड्यूटी रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए गए l

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय शैवाल ने बताया कि ट्रामा सेंटर अतिशीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा जिससे जनपद अंबेडकर नगर के एक्सीडेंटल मरीजों को तुरंत स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी l

गौरतलब हो कि अभी हाल ही में अम्बेडकरनगर ब्रॉडकास्ट द्वारा प्रभारी मंत्री से ट्रामा सेंटर के संचालन को लेकर सवाल पूछा गया था । जिस पर प्रभारी मंत्री ने इसके जल्द संचालन का आश्वासन भी दिया था । डीएम अनुपम शुक्ला के प्रयास से अब इस अस्पताल का संचालन शुरू होने जा रहा है और सोमवार से इसका शुभारंभ हो सकता है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment