अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ मुकेश कुमार यादव ने कर्मचारियों को सम्मानित किया है । ओपीडी पर्चा काउंटर पर तैनात कर्मचारियों उनके बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया ।
सरकार अस्पतालों में आभा कार्ड के जरिए ओपीडी का पर्चा बनाने पर जोर दे रही है। इस आभा कार्ड में मरीज का पूरा व्यौरा दर्ज हो जाता है। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में भी आभा कार्ड पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है । ओपीडी काउंटर पर तैनात कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है कि महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज को पूरे मंडल में पहला स्थान मिला है । जनवरी 2025 से अब तक 1लाख 24 हजार से अधिक मरीजों का आभा कार्ड बनाया जा चुका है। कर्मचारियों के सराहनीय कार्य के मद्देनजर प्रधानाचार्य डॉ मुकेश यादव ने प्रशस्ति पत्र दे कर पूरे टीम को सम्मानित किया है ।
इन कर्मचारियों को मिला सम्मान…
1-डॉ विवेक कुमार श्रीवास्तव ( HMIS प्रभारी)
2-डॉ सुशील शर्मा (नोडल प्रभारी ओपीडी)
3- डॉ सुनील यादव (सह नोडल प्रभारी ओपीडी)
1-प्रमोद कुमार फोटोग्राफर (ओपीडी की देखरेख)
2–महेंद्र प्रताप सिंह कंप्यूटर ऑपरेटर
3- दीपक पांडे (कंप्यूटर ऑपरेटर)
4- संतोष सिंह (कंप्यूटर ऑपरेटर )
5-रजनीश वर्मा (कंप्यूटर ऑपरेटर )
6-आयुष वर्मा (कंप्यूटर ऑपरेटर )
7- पंकज पटेल (कंप्यूटर ऑपरेटर)
7- बनवीर (कंप्यूटर ऑपरेटर )
8- मुकेश वर्मा (कंप्यूटर ऑपरेटर)
9- हेमलता (आभा ऑपरेटर)
10- सुमन वर्मा (आभा ऑपरेटर)
11- पंचम (सफाई कर्मी)





