अंबेडकरनगर। अकबरपुर शहर के राहुल नगर कॉलोनी में स्थित सुंदर लाल रामा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 (पीओएसएच अधिनियम) के तहत कॉलेज के बच्चों को जागरूक किया गया। जागरूकता अभियान के तहत कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. नीमा भास्कर ने बच्चों को जागरूक किया। एवं उनके साथ समाज द्वारा यौन उत्पीड़न होता है तो इसके बचाव के लिए महिलाएं शिकायत कैसे दर्ज करे इस विषय पर विस्तृत में जानकारी दी। इसी कड़ी में बी.एस.सी. नर्सिंग के छात्रों ने एक नुक्कड़ नाटक करके भी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज के सभी अध्यापक एवम छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
सुंदर लाल रामा कॉलेज आफ नर्सिंग के छात्र एवं छात्राओं द्वारा लैंगिक संवेदनशीलता के लिए लिया गया संकल्प
On: March 28, 2026 4:00 PM
---Advertisement---





