अम्बेडकरनगर । जिले में गेहूं की खरीद न होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं । किसान मजबूरन औने पौने दामों पर गेहूं बेचने को मजबूर हैं । बताया जा रहा है कि बोरी न मिलने के कारण अभी तक जिले में खरीद शुरू नही हो सकी है ।
अम्बेडकरनगर में गेहूं की खरीद के लिए क्रय केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है, लेकिन अभी तक गेहूं की खरीद शुरू नही हो सकी । किसान राम दयाल , ओमप्रकाश , अगर्दी आदि का कहना है कि खरीद शुरू हुए एक हफ्ते से अधिक का समय हो चुका है लेकिन खरीद नही हो रही है । सरकारी केंद्रों पर गेहूं की खरीद न होने से बाजार भाव भी काफी कम है । आढ़तिये तेईस सौ रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से खरीद रहे हैं जबकि सरकारी रेट 2585 रुपये प्रति कुंतल है। गेंहू की बिक्री के लिए किसान भटक रहा है।
डिप्टी आर एम ओ गोरखनाथ त्रिपाठी का कहना है कि जिले में अभी खरीद शुरू नही हो पाई है। बोरो की समस्या है । कोटेदारों से बोरा लिया जा रहा है। अभी तक छ हजार बोरा मिला है। दो चार दिनों में खरीद शुरू हो जाएगी ।





