लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अम्बेडकरनगर में 5000 युवाओं को रोजगार देने की तैयारी

अम्बेडकरनगर में वृहद रोजगार मेला–2026 का आयोजन 28 फरवरी को हो रहा है , 5000 से अधिक युवाओं को रोजगार अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य है – जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला

---Advertisement---

HIGHLIGHTS

1. 5000 हजार युवाओं को रोजग़ार देने की तैयारी

2. 28 फरवरी को होगा बृहद रोजगार मेला का आयोजन

अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, अम्बेडकरनगर द्वारा जनपद के शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु वृहद रोजगार मेला–2026 का आयोजन दिनांक 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को किया जा रहा है। यह रोजगार मेला देव इन्द्रावती पी.जी. कॉलेज, कटेहरी, अम्बेडकर नगर परिसर में आयोजित होगा। मेले का समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि मेले में 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी तथा 5000 से अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, बी.बी.ए., बी.सी.ए., बी.टेक, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, एमबीए, एमसीए एवं कंप्यूटर दक्षता प्राप्त अभ्यर्थियों के लिए उपयुक्त अवसर उपलब्ध रहेंगे। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि प्रतिभाग करने वाली प्रमुख कंपनियों में Honda, Tata Motors, New Holland, Dixon Technologies, Swiggy, Quess Corp एवं MRF सहित अन्य नामी कंपनियां शामिल हैं। चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क रहेगी तथा अभ्यर्थियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पूर्व पंजीकरण कर सकते हैं अथवा स्थल पर भी निःशुल्क पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अधिक जानकारी हेतु हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस वृहद रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम बढ़ाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment