लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पेट में दर्द,45 मिनट में 25 हजार का इंजेक्शन,4000 का ऑक्सीजन ! मौत के बाद तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन…

निजी अस्पताल का एक ऐसा कारनामा सामने आया है जिसने सबकों चौका दिया है । आरोप है कि पेट दर्द के मरीज को 45 मिनट में 25 हजार का इंजेक्शन और 4000 का ऑक्सीजन लगा दिया। मरीज की मौत के बाद तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन हुआ है ।

---Advertisement---

HIGHLIGHTS

1. अकबरपुर के उर्मिला क्रिटिकल केयर का मामला 2.  CMO ने गठित की जांच टीम

अम्बेडकरनगर। निजी अस्पताल में इलाज के बाद महिला की मौत को लेकर परिजनों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से पूरे मामले की शिकायत की है । परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने और अवैध वसूली का आरोप लगाया है । परिजनों की शिकायत पर सीएमओ ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है ।अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर जोगापुर निवासी पवन यादव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र दे कर आरोप लगाया है कि 22 फरवरी को दोपहर बाद मेरी माता को पेट में दर्द हुआ । जिन्हें लेकर इलाज हेतु उर्मिला क्रिटिकल केयर अकबरपुर लेकर गए ।पीड़ित का आरोप है कि उसकी माता चल कर अस्पताल गई थी। अस्पताल में एक वार्ड ब्वाय ने एक पर्ची पर दवा लिख कर उसे लाने को कहा , मेडिकल से लगभग 4600 रुपए का बिल हुआ । इसमें अधिकतर इंजेक्शन थे । जिसे लगा दिया गया । आरोप है कि कुछ देर बाद डॉक्टर शैलेन्द्र कुमार पांडे आए और मरीज को देखा फिर तकरीबन इंजेक्शन और दवा मंगवाया । पीड़ित ने आरोप लगाया है कि लगभग 40_45 मिनट में करीब 25000 रुपए का इंजेक्शन लगा दिए और 4000 रुपए ऑक्सीजन के नाम पर जमा करवाया गया । थोड़ी देर बाद बताया गया कि मरीज देर से ले आए हैं ।इसके बाद एक स्टाफ ने एक निजी एंबुलेंस बुलाकर जबरन मरीज को लाद दिया और जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज ले जाने को कहा। एंबुलेंस ने रास्ते में तेल खत्म होने की बात कह कर उतार दिया। किसी तरीके से लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां डॉक्टर ने मरीज को मृत घोषित कर दिया । पीड़ित की शिकायत पर सीएमओ संजय कुमार शैवाल ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है । एसीएमओ सालिक राम पासवान, डिप्टी सीएमओ संजय वर्मा और जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ डी पी वर्मा को शामिल किया है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment