लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बाइक रैली के बहाने सियासी शक्ति का प्रदर्शन !

---Advertisement---

HIGHLIGHTS

1. सैकडों बाइक सवारों ने विवेक मौर्य की अगुवाई में निकाली रैली

2. रैली के बहाने भाजपा नेता ने किया शक्ति प्रदर्शन

अम्बेडकरनगर । चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती के मौके पर बाइक रैली निकाली गई। इस रैली का नेतृत्व भाजपा नेता नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने किया। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी देखने को मिली। जिले के कोने कोने से बड़ी तादात में आये नव युवकों ने इस रैली में हिस्सा लिया ।

विवेक मौर्य के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर सम्राट अशोक के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जलालपुर रोड से कलेक्ट्रट तक अभूतपूर्व बाइक रैली निकाली। कलेट्रेट स्थित डॉ आंबेडकर, पटेल नगर स्थित सरदार पटेल व तहसील तिराहे व पर अशोक स्तम्भ पर सर्वसमाज द्वारा माल्यार्पण कार्यक्रम भी हुआ। भाजपा नेता विवेक मौर्य के नेतृत्व में आयोजित इस बाइक रैली का मुख्य उद्देश्य सम्राट अशोक के विचारों और उनके आदर्शों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना बताया गया। इस रैली को लेकर सियासी गलियारों में भी चर्चा है। रैली के बहाने बड़ी भीड़ जुटा कर विवेक ने अपने ताकत का एहसास भी कराया ।

बाइक रैली के बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेता विवेक मौर्य ने कहा सम्राट अशोक सामाजिक सद्भाव के अग्रदूत थे। उनके शासन में यह सिद्धांत स्थापित किया गया कि समाज में हर व्यक्ति को समान अवसर मिलना चाहिए। सम्राट अशोक ने समाज में फैले ऊंच-नीच, छुआछूत और भेदभाव जैसे घोर निंदनीय विचारों को समाप्त करने का अभिनंदनीय कार्य किया था ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment