लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एक सप्ताह में 11 फोन कॉल,दो दिन में दूसरी हत्या…क्या है कनेक्शन ?

अम्बेडकरनगर में दो दिन के अंदर दूसरी हत्या हुई है । पुलिस सूत्रों के माने तो दोनों हत्याओं के तार एक दूसरे से जुड़ रहे हैं । पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है ।

---Advertisement---

HIGHLIGHTS

1. अम्बेडकरनगर में दो दिन में दो हत्या

2. एक सप्ताह में 11 बार फोन कॉल खोलेगा राज

अम्बेडकरनगर में दो दिनों के अंदर हत्या की दूसरी वारदात सामने आई है । टांडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इस्माइल पुर बेलदाह के पास नहर के किनारे एक लाश मिली है । मृतक पहचान हंसवर थाना क्षेत्र के ग्राम एकडल्ला (चौबे पूरा) निवासी अरविंद प्रजापति उम्र तकरीबन 35 साल के रुप मे हुई है । अरविंद की हत्या कर उसका शव नहर के किनारे फेंक दिया गया था ।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को हुई सुरेंद्र मांझी हत्या कांड से भी इस वारदात के तार जुड़ रहे हैं । सूत्रों के मुताबिक एक सप्ताह के अंदर अरविंद की पत्नी और सुरेंद्र मांझी के बीच तकरीबन 11 बार मोबाइल पर बात हुई है । सूत्रों के मुताबिक अरविंद प्रजापति की पत्नी ने ही मंगलवार को फोन कर सुरेंद्र को बुलाया था और जिसके बाद उसकी हत्या हो गयी थी । पहले सुरेंद्र मांझी की हत्या और फिर अरविंद की हत्या के बाद अब दोनों वारदात की गुत्थी उलझ गई है और पुलिस को अब तीसरे व्यक्ति की तलाश है जिसका संबंध इन दोनों वारदात से है । टांडा कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है । जल्द ही खुलासा हो जाएगा ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment