अम्बेडकरनगर जिले के टांडा नगर में एक सोनार की दुकान पर नकली पिस्टल के सहारे लूट के प्रयास की घटना सामने आई है । स्थानीय लोगों की बहादुरी ने लूट की घटना से बच लिया ।
टांडा कोतवाली से कुछ ही दूरी पर स्टेट बैंक के बगल स्थित अखिलेश ज्वेलर्स की दुकान पर टांडा छोटी बाजार का रहने वाला नसीम अहमद दुकान पर गया और कहा मै सऊदी से आया हूं अंगूठी और चेन दिखाने को कहा दुकानदार ज्ञान प्रकाश ने उसे अंगूठी और चेन जैसे ही दिखाया नसीम ने सभी अंगूठी और चेन को हाथ में लेकर वहाँ से नकली पिस्टल दिखा कर धमका कर भागने लगा पर दुकान दार के चिल्लाने के बाद भाग रहे लुटेरे नसीम अहमद को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। टांडा कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है ।





