लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मेडिकल कॉलेज में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, कल सांसद लालजी वर्मा करेंगे शुभारंभ

---Advertisement---

अंबेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है । जिसका शुभारंभ कल सांसद लालजी वर्मा करेंगे। इस टूर्नामेंट में मेडिकल कॉलेज सहित कुल आठ टीमें शामिल होंगी । सभी टीमें अम्बेडकरनगर की ही रहेंगी।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के परिसर में आयोजित होने वाले इस इस टूर्नामेंट को केंद्र सरकार की कई कम्पनियां प्रायोजित कर रही हैं । प्रायोजित करने वाले कंपनियों में एन टी पी सी, एन एच पी सी , पावर ग्रिड, पी एफ सी , एस ई सी एल, एन सी एल, एम सी एल सहित कई अन्य कम्पनियां शामिल हैं। टूर्नामेंट का शुभारंभ कल सुबह सात बजे सांसद लालजी वर्मा करेंगे। इसमें शामिल होने वाले खिलाड़ियों को एक एक टीशर्ट भी दिया जाएगा। इसका फाइनल मैच 27 अप्रैल को खेला जाएगा । विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता को 21 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा । उक्त जानकारी सांसद लालजी वर्मा ने स्वयं दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment