अम्बेडकरनगर । महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में सेंट्रल पैथोलॉजी लैब के प्रभारी डॉ राजेश गौतम ने बताया कि पैथालॉजी लैब में Fully Automatic आधुनिक मशीनें पूर्ण रूप से संचालित हैं , जिसके फलस्वरूप सभी जांच कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप, शीघ्र एवं सटीक रूप से संपन्न हो रहे हैं तथा मरीजों को उनकी जांच रिपोर्ट समय से प्रदान की जा रही है।जननी सुरक्षा योजना (JSY) के अंतर्गत पंजीकृत मरीजों को जांच रिपोर्ट प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से प्रदान की जा रही है, जिसके लिए आपातकालीन (Emergency) लैब सतत रूप से संचालित है।प्रयोगशाला के विस्तार के अंतर्गत भवन के तीसरे तल (3rd Floor) पर कार्य प्रगति पर है, जहाँ पर और भी जांच उपकरणों की स्थापना की जाएगी। वर्तमान में प्रयोगशाला में Cancer Marker Tests सहित विभिन्न आधुनिक एवं विशिष्ट जांच सुविधाएँ उपलब्ध हैं।सेंट्रल पैथोलॉजी विभाग गुणवत्ता, समयबद्धता एवं नवीनतम तकनीक के माध्यम से मरीजों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है ।
GOOD NEWS भरोसे का प्रतीक बना राजकीय मेडिकल कॉलेज का पैथालॉजी,मिल रही हैं ये सुविधाएं
महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज, अंबेडकर नगर के सेंट्रल पैथोलॉजी विभाग को NABL मान्यता (NABL Accredited Laboratory) प्राप्त हो चुकी है। यह मान्यता प्रयोगशाला में संपादित की जा रही जांच प्रक्रियाओं की गुणवत्ता, सटीकता एवं विश्वसनीयता को प्रमाणित करती है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ मुकेश कुमार यादव के नेतृत्व में यह संस्थान एक बेहतर चिकित्सीय केंद्र बन रहा है ।
HIGHLIGHTS
1. मेडिकल कॉलेज में कैंसर मार्कर टेस्ट की सुविधा
2. पैथालॉजी को मिली चुकी है NABL की मान्यता





