लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अम्बेडकरनगर में जल्द बनेगा केंद्रीय विद्यालय ! BJP नेता संग SDM ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात…

अम्बेडकरनगर में केंद्रीय विद्यालय बनाने की मांग लेकर भाजपा नेता और एसडीएम ने केंदीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात किया और डीएम अनुपम शुक्ला के पत्र को सौंपा ।

---Advertisement---

HIGHLIGHTS

1. अम्बेडकरनगर में जल्द बनेगा केंदीय विद्यालय।

2. सिझौली में 5 एकड़ भूमि हुई चिन्हित ।

अम्बेडकरनगर । अकबरपुर में केंद्रीय विद्यालय बनाने की मांग काफी लंबे समय से चल रही है । जिले को जल्द ही केंद्रीय विद्यालय मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं । भाजपा नेता विवेक मौर्य व एसडीएम विशाल सारस्वत ने शिक्षा मंत्री को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का पत्र व आवश्यक दस्तावेज सौंप कर विद्यालय के निर्माण की मांग की है। इसके लिए प्रशासन ने सिझौली में 5 एकड़ जमीन भी चिह्नित कर लिया है ।

भारतीय जनता पार्टी के नेता विवेक मौर्य व एसडीएम अकबरपुर विशाल सारस्वत ने आज दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भेंट कर अकबपुर में केंद्रीय विद्यालय के जल्द निर्माण की माँग की, जिस पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने संज्ञान लेते हुए उच्च अधिकारियों को अकबरपुर में शीघ्र केंद्रीय विद्यालय के निर्माण संबंधी औपचारिकताओं को पूरा करने का निर्देश दे दिया।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भेंट के दौरान भाजपा नेता विवेक मौर्य ने अंबेडकरनगर जिले में उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व छात्रों के हित में शीघ्र केंद्रीय विद्यालय के निर्माण की मांग करते हुए इस से जुड़ी औपचारिकताओं का शीघ्र पूरा किए जाने का निवेदन किया। विवेक मौर्य ने शिक्षा मंत्री को अवगत कराया कि अम्बेडकरनगर में केंद्रीय विद्यालय की माँग वर्षों से लंबित और बहुप्रतीक्षित है और विद्यार्थियों के हित में इसका शीघ्र निर्माण अतिआवश्यक है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment