अंबेडकरनगर । कुदरत के कहर से परेशान जिंदगियों के लिए अब मदद के हाथ आगे बढ़ने लगे हैं । आग की लपटों में सब कुछ गंवा चुके अग्नि पीड़ितों को जिलापंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने गृहस्थी के समान से लेकर आर्थिक मदद की है । साधू वर्मा ने भाजपा नेताओं के साथ पीड़ितों के घर पहुंच कर वर्तन,राशन और पांच पांच हजार रुपए की आर्थिक मदद उपलब्ध कराई।

हंसवर थाना क्षेत्र के ग्राम मई पुर में मंगलवार की देर शाम अचानक आग लग गई । देखते ही देखते आग की लपटे इतनी तेज फैली कि पांच घरों को अपनी आगोश में ले लिया । ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते तब तक तीन लोगों गंगा राम राजभर , अच्छे लाल राजभर और राजाराम राजभर का घर पूरी तरह से जल कर राख हो गया । घर में खाने को एक दाना भी नहीं बचा । जबकि बलिराम राजभर और ओम प्रकाश राजभर का घर भी आग की चपेट में आ गया था ।
आज भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने पीड़ित परिवार वालों से मुलाकात किया । इन पीड़ित परिवारों को साधू वर्मा ने एक एक बोरी गेहूं,चावल,आलू ,प्याज, दाल,वर्तन,लाई और तेल मसाला सहित खाना बनाने का पूरा सामना उपलब्ध कराया । साधू वर्मा ने पीड़ित परिवार को पांच पांच हजार रुपए की आर्थिक मदद भी दी । इस मौके पर भाजपा जिलाउपाध्यक्ष रमेश गुप्ता ,नगर अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल,मंडल अध्यक्ष स्वदेश गौतम, कुलदीप सिंह, पूर्व प्रमुख बसंतलाल कन्नौजिया, अमित सिंह, दुर्गा सिंह,विपिन मौर्या,राधेश्याम राजभर, चंद्रशेखर वर्मा,कुलदीप वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।




