अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक तकनीक से युक्त केंद्रीय प्रयोगशाला का शुभारंभ किया गया । कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ मुकेश कुमार यादव ने इस प्रयोगशाला का शुभारंभ किया ।

मरीजों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज, अंबेडकर नगर की केंद्रीय प्रयोगशाला को अत्याधुनिक मशीनों, नवीनतम परीक्षण सुविधाओं एवं उन्नत तकनीकी संसाधनों से सुसज्जित किया गया है।
नई सुविधाओं के अंतर्गत केंद्रीय प्रयोगशाला में शीघ्र ही कई महत्वपूर्ण एवं विशिष्ट जांचें प्रारंभ की जाएंगी। इनमें रक्त के साथ ही यूरिन सहित कई अन्य महत्वपूर्ण जांच होगी । जिसका फायदा मरीजों को मिलेगा ।
मरीजों को मिलेंगी ये सुविधाएं
Reticulocyte Count, hs-CRP, Procalcitonin (PCT), D-Dimer, Anti-TPO, Free PSA, Free T3, Alpha-Fetoprotein (AFP), CEA, CA-125, CA 19-9 एवं NT-proBNP जैसी आधुनिक जांचें शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त 24 घंटे के मूत्र में प्रोटीन, Urinary Microalbumin, Microprotein तथा Urinary Albumin-Creatinine Ratio (UACR) जैसी महत्वपूर्ण जांच सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही Thalassemia Profile जैसी विशिष्ट जांच भी प्रारंभ की जाएगी।






