लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Good News नीट में चयनित 23 अभ्यर्थियों को मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने किया सम्मानित….

---Advertisement---

अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ मुकेश कुमार यादव ने नीट में चयनित छात्रों को सम्मानित किया है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अम्बेडकरनगर के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानाचार्य डॉ मुकेश कुमार यादव के इस पहल की सराहना हो रही है । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेडिकल कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।

इस कार्यक्रम में अम्बेडकरनगर से नीट की परीक्षा में चयनित 23 छात्र छात्राओं को बुलाया गया था । मेडिकल कॉलेज की तरफ से इन सभी लोगों को बेच लगा कर और प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया ।

छात्रों का इस तरीके से सम्मान होने के बाद इनके परिजनों ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है । इससे बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी । बच्चों में उत्साह का जागरण होगा ।

कार्यक्रम उप प्रधानाचार्य डॉ उमेश वर्मा , मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ बृजेश, डॉ मुकेश राना, प्राक्टर डॉ प्रमोद यादव, डॉ अमित पटेल, डॉ मनोज गुप्ता,मीडिया प्रभारी डॉ विवेक श्रीवास्तव , डॉ मुकुल सक्सेना, डॉ विजय यादव, डॉ हिना और डॉ जहीर अहमद सहित बड़ी संख्या में डॉक्टर और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment