लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

शौकत अली पर भड़क गए ओमप्रकाश राजभर, कर दी अपशब्दों की बौछार….

---Advertisement---

अंबेडकरनगर । प्रदेश सरकार के मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर आज सरकार की उपलब्धियों का बखान किया । केंद्र सरकार के बारह साल पूरा होने पर आयोजित प्रेस वार्ता में प्रभारी मंत्री जहां सरकार की उपलब्धियां गिनाई वहीं विपक्ष पर निशाना भी साधा । ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सरकार की हर योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुँचे यह हर हाल में सुनिश्चित होगा ।

मीडिया से बात करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली पर अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया । ओमप्रकाश राजभर ने शौकत अली को जाहिल,गंवार बताते हुए असंसदीय भाषा का भी प्रयोग किया । ओमप्रकाश राजभर उस बयान से नाराज हैं जिसमें शौकत अली ने सम्राट सुहेल देव को लेकर विवादित टिप्पणी किया था । ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जो इतिहास पड़ेगा उसी को सही तथ्य की जानकारी होगी ।

अंबेडकरनगर से ओमप्रकाश राजभर के चुनाव लड़ने के सवाल पर ओमप्रकाश ने कहा कि हम पार्टी के आदमी हैं । मेहनत करते हैं । सुल्तानपुर में भी चर्चा है कि हम वहीं से चुनाव लड़ेंगे। अभी तो काम करेंगे ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment