लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पांच माह से मानदेय नहीं मिला तो स्कूल के कमरे में पीआरडी जवान ने कर ली आत्महत्या !

---Advertisement---
अंबेडकरनगर। अलीगंज थाना क्षेत्र ग्राम खास पुर के परिषदीय विद्यालय में पीआरडी जवान ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है । स्कूल के जिस कमरे में फंदे से लटकती हुई वीरेंद्र प्रताप की लाश मिली वह कमरा अंदर से बंद था । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाला। साथी पीआरडी जवान का आरोप है कि पांच माह से वेतन नहीं मिला इसलिए आत्महत्या कर लिया ।
मिली जानकारी के मुताबिक अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी वीरेंद्र प्रताप उम्र 35 वर्ष पीआरडी में तैनात है । वीरेंद्र की ड्यूटी परिषदीय विद्यालय खास पुर में लगी थी और रात में वहां ड्यूटी करने गया था । वीरेंद्र के साथ एक अन्य पीआरडी जवान की भी ड्यूटी थी लेकिन आज वह आया नहीं था । सुबह जब ग्रामीणों ने वीरेंद्र के शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । वीरेंद्र के चार बच्चे हैं और उसकी बीबी मायके में है ।
घटना स्थल पर पहुंचे पीआरडी जवान राकेश का कहना है कि अप्रैल माह से ड्यूटी लग रही है लेकिन अभी तक वेतन नहीं मिला । जिससे सब लोग बहुत परेशान हैं । मुझसे वीरेंद्र ने कहा था कि बेटन नहीं मिला तो आत्महत्या कर लूंगा ।
अलीगंज थाना प्रभारी सुनील पांडे ने बताया कि वीरेंद्र पीआरडी जवान है ,स्कूल पर उसकी ड्यूटी लगी थी,शव का पोस्टमार्टम होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment