अंबेडकरनगर । जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा के माता रोहिणी वर्मा का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया । अंतिम संस्कार में प्रदेश और जिले के पक्ष विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हुए । हज़ारों की संख्या में जुटी भीड़ ने रोहिणी वर्मा को अश्रुपूर्ण विदाई दी । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्री वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने साधू वर्मा के घर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित किया ।

जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा की माता और ग्राम सभा भसडा की पूर्व प्रधान रोहिणी वर्मा का शनिवार की शाम इलाज के दौरान मौत हो गई थी । जिनका आज महादेवा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया । अंतिम संस्कार में सांसद लालजी वर्मा, भाजपा नेता मिथिलेश त्रिपाठी, विधायक राम अचल राजभर, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कमलेश मिश्रा, सुरेश वर्मा,भाजपा नेता रमा शंकर सिंह, जमुना प्रसाद चतुर्वेदी,बसपा जिला अध्यक्ष सुनील सावंत, एडवोकेट अनिरुद्ध वर्मा, किछौछा चेयरमैन ओंकार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जिलापंचायत सदस्य,डॉक्टर,प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।





