अम्बेडकरनगर । NTPC के सहयोग से आयोजित मोतियाबिन्द आप्रेशन के आज आखिरी दिन कुल 28 मरीज का आप्रेशन किया गया ।दिनांक 25 से 27 फरवरी तक कुल 110 आप्रेशन महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में संपन्न किया गया।

आज महाप्रबंधक NTPC जयदेव परिदा ने मेडिकल कॉलेज आकर मरीजों से मुलाकात किया और इस मोतियाबिन्द आप्रेशन के आयोजन हेतु प्रधानाचार्य डा मुकेश यादव ,उपप्रधानाचार्य डा उमेश वर्मा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवम विभागाध्यक्ष नेत्र डा अमित पटेल ,विभागाध्यक्ष नेत्र अयोध्या मेडिकल कॉलेज डा पंकज बरनवाल ,चिकित्सा अधीक्षक डा मुकुल सक्सेना ,डा साजनदेव केसर,डा सृष्टि नागराजन एवम मेडिकल कॉलेज नेत्र विभाग एवम जिला चिकित्सालय नेत्र परीक्षक टीम की सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।।





