लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अम्बेडकरनगर में मिशन रोजगार” के अंतर्गत वृहद रोजगार मेला,1589 अभ्यर्थी चयनित

अम्बेडकरनगर में आयोजित रोजगार मेला में 56 कंपनियों की सहभागिता, 6865 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 1589 अभ्यर्थी प्रथम चरण में चयनित हुए हैं ।

---Advertisement---

HIGHLIGHTS

1. अम्बेडकरनगर में रोजगार मेला का आयोजन

2. रोजगार मेला में 1589 अभ्यर्थी चयनित

अम्बेडकरनगर । उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन रोजगार” के अंतर्गत जनपद अम्बेडकरनगर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन देव इन्द्रावती पीजी कॉलेज परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडे एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडे एवं विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद ने विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के स्टालों का अवलोकन किया तथा अभ्यर्थियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया कि मेले में कुल 56 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कुल 6865 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 1589 अभ्यर्थियों का चयन प्रथम चरण हेतु किया गया है। अंतिम चयन सूची संबंधित कंपनियों द्वारा साक्षात्कार प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत जारी की जाएगी।

रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं अन्य उच्चतर शैक्षिक योग्यता धारक अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। यह मेला पूर्णतः निःशुल्क रहा।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि “मिशन रोजगार” के माध्यम से जनपद के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने प्रतिभाग करने वाली सभी कंपनियों का आभार व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि चयनित युवाओं को यथासंभव जनपद में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाए। जनपद से बाहर रोजगार देने वाली कंपनियों को चयनित अभ्यर्थियों के लिए सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधा एवं ईपीएफ आदि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि जनपद में युवाओं के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लगभग 7000 युवाओं के स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जा चुका है, जिससे युवाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुगम रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment