अम्बेडकरनगर। जिले के टांडा क्षेत्र के ग्राम एकडल्ला निवासी विपिन देव यादव का चयन यूपीएससी में हुआ है । विपिन यादव IAS के पद पर चयनित हुए हैं ।
विपिन यादव का चयन युवाओं के लिए एक प्रेरणा का काम करेगा । विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष कर विपिन ने यह मुकाम हासिल किया है । विपिन की पारिवारिक दशा बहुत सामान्य है । घर मे कोई नौकरी नही है । पिता टांडा कोतवाली में चौकीदार हैं। विपिन के बड़े भाई एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं । पूरा परिवार एक साधरण जिंदगी गुजारता है। परिवार का खर्च खेती के सहारे ही चलता है । विपिन की इस सफलता के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा,ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, पूर्व विधान परिषद सदस्य विशाल वर्मा सहित तमाम लोगों ने घर जा कर बधाई दी ।





