लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पर्यटन नीति के तहत बनेगा भव्य होटल, डीएम ने भूमिपूजन कर किया शुभारंभ

---Advertisement---

अम्बेडकरनगर । जिले को जल्द ही एक आलीशान होटल मिलने वाला है । उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन नीति के तहत होटल का निर्माण होने जा रहा है । आज भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने किया ।

प्रदेश सरकार विकास पर लगातार जोर दे रही है । जिले में पर्यटन का विकास करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है । जिला प्रशासन भी उद्योग को बढ़ावा देने के लिये सार्थक माहौल तैयार कर रहा है । इसी कड़ी में जिले के टांडा क्षेत्र में इनामीपुर फ्लाई ओवर के पास आजमगढ़ हाइवे पर होटल अनुग्रह पैलेस का निर्माण कार्य शुरू हो गया है । आज डीएम अनुपम शुक्ला ने विधि विधान के साथ भूमि पूजन कर इसका निर्माण कार्य प्रारंभ किया। होटल अनुग्रह पैलेस का निर्माण दो करोड़ से अधिक के लागत से हो रहा है। जिसमे बड़े बड़े हॉल और कमरों की व्यवस्था होगी। इस होटल में आधुनिक सुविधाएं मौजूद होगी । इसका निर्माण तकरीबन 6 माह में पूरा हो जाएगा ।

पर्यटन नीति के तहत होटल व्यवसाय करने के लिए सरकार 25 प्रतिशत की सब्सिडी, महिला उद्यमी के लिए 5 प्रतिशत की अतिरिक्त सब्सिडी, सोलर लाइट पर सब्सिडी और जमीन की खरीद और धारा 80 करने सहित तमाम अन्य कामों पर छूट प्रदान करती है ।

भूमि पूजन के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा , उपायुक्त उद्योग एच पी मौर्य, अजय शर्मा, अखिलेश पटेल जिला उद्यमी मित्र, जिला पर्यटर्न अधिकारी अनुपम सिंह, टांडा ब्लॉक प्रमुख सुरजीत वर्मा, राइस मिल एसोशिएशन के अध्यक्ष राम अजोर वर्मा सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment