अम्बेडकरनगर । एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी से निपटने के लिए प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी कर रहा है ।गैस की समस्या से निपटने के लिए अब लकड़ी के गुटखे और केरोसिन तेल के प्रयोग पर जोर दिया जा रहा है । इसके लिए प्रशासन अब केरोसिन का लाइसेंस का नवीनीकरण करना शुरू कर दिया है ।
ईरान युद्ध के मद्देनजर लगातार गैस सिलेंडर की समस्या बढ़ती जा रही है । गैस के लिए लाइन लग रही है । इस समय गैस की मांग भी अधिक है लेकिन आपूर्ति कम हो रही है। ऐसी परिस्थितियों में गैस की कमी से निपटने के लिए प्रशासन अब वैकल्पिक व्यवस्था तैयार कर रहा है ।
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति नही हो रही है जिससे होटलों,रेस्टोरेंट और शादी व्याह के लिए वुड फ्यूल यानी कि लकड़ी के गुटके का प्रयोग करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन ने आरा मशीनों और दुकानों को चिन्हित किया है । एक किलो वुड फ्यूल के लिए 5रु से 6 रु की कीमत तय की गई है ।
घरेलू उपभोक्ताओं की समस्या दूर करने के लिए उन्हें केरोसीन तेल देने की तैयारी है । इसके लिए पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण किया जा रहा है । डीएम अनुपम शुक्ला ने पुराने दुकानदारों से अपील किया है कि वे अपना लाइसेंस नवीनीकरण करा लें ।डीएम ने यह भी बताया कि जिले में गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में है ।





