अम्बेडकरनगर । बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मेडिकल कॉलेज के सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में धूम धाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

उसके उपरांत छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम को चिकित्सा अधिक्षक डॉ अमित पटेल, चीफ़ प्रॉक्टर डॉ प्रमोद यादव, प्रोफ़ेसर मेडिसिन डॉ मुकेश राणा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। छात्रों ने केक भी काटा।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष पैथॉलाजी डॉ राजेश गौतम, सह आचार्य दंत चिकित्सा डॉ संजय आर्या, विभागाध्यक्ष पैथॉलाजी डॉ वीरेंद्र कुमार, विभागाध्यक्ष मानसिक रोग डॉ अमित गुप्ता, सहायक आचार्य नाक कान गला डा चंद्रभान, सहायक आचार्य एनाटॉमी डॉ रंजीत व अन्य सीनियर संकाय सदस्यों के साथ कर्मचारी गण एवं छात्र छात्राओं की उपस्थित बनी रही।





