अंबेडकर नगर । बहु चर्चित माफिया और पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय सिंह सिपाही सहित तीन लोगों को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है । एडीजे प्रथम राम विलास सिंह ने तीन लोगों को सजा सुनाई है । मामला वर्ष 2016 से जुड़ा है । महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोकनाथ पुर गांव निवासी अजय सिंह सिपाही के घर कोई पार्टी चल रही थी । इसी कार्यक्रम में सुलतान पुर जिला निवासी मंशाराम यादव भी इसी कार्यक्रम में शामिल हुए थे । इसी दौरान मंशाराम यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी । हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए शव को सुल्तानपुर जिले के जयसिंह पुर थाना क्षेत्र में फेंक दिया था । दो दिन बाद जब शव मिला तो परिजनों ने महरुआ थाना में मुकदमा लिखवाया । जांच के दौरान पुलिस ने अजय सिंह सिपाही , मुलायम यादव और अजय यादव को अपराधिक षड्यंत्र रचते हुए घटना को अंजाम देने और साक्ष्य मिटाने का दोषी ठहराते हुए चार्ज सीट दाखिल किया ।तकरीबन दस साल चले मुकदमे के बाद आज कोर्ट ने अजय प्रताप सिंह सिपाही सहित तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनवाई है ।एडीजे प्रथम राम विलास सिंह ने अजय प्रताप सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह निवासी लोकनाथ पुर थाना महरुआ , मुलायम यादव पुत्र जगीराम निवासी किशुन पुर थाना दोस्तपुर, अजय यादव पुत्र राम चेत निवासी किशनागर पुर थाना दोस्तपुर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है ।न्यायालय ने तीनों पर पंद्रह पंद्रह हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है ।
पूर्व ब्लाक प्रमुख माफ़िया अजय सिंह सिपाही सहित तीन को अजीवन कारावास
अम्बेडकरनगर: पूर्व ब्लॉक प्रमुख व माफिया अजय सिंह सिपाही सहित तीन को आजीवन कारावास, हत्या के मामले में अजय सिंह सिपाही सहित तीन को आजीवन कारावास, 23 मार्च 2016 को अजय सिंह सिपाही के घर पर हुई थी हत्या, हत्या के दूसरे दिन मृतक मंशाराम यादव का शव सुल्तानपुर जनपद से हुआ था बरामद, हत्या के मामले आज एडीजे प्रथम ने तीन अभियुक्तों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, मृतक मंशाराम यादव की बुआ ने महरुआ में दर्ज कराया था मुकदमा, अजय सिंह सिपाही,अजय यादव और मुलायम यादव को आजीवन कारावास के साथ 10-10 हजार रुपए के अर्थदंड से किया
HIGHLIGHTS
1. माफिया अजय सिंह सिपाही सहित तीन को आजीवन कारावास
2. ADJ प्रथम ने सुनाई सजा,लगाया पन्द्रह पंद्रह हजार का जुर्माना





