
अम्बेडकरनगर । घर के अंदर संदिग्ध अवस्था मे महिला का शव मिला है । महिला अपने घर के अंदर फंदे से लटकती हुई पायी गयी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
मामला अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र का है । उक्त थाना क्षेत्र के मोहल्ला कस्बा उत्तरी निवासी दर्शन गुप्ता की पत्नी शिवानी का शव आज सुबह घर के अंदर ही फंदे से लटकता मिला । भोर में जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । बताया जा रहा है कि तकरीबन 6 साल पहले शिवानी की शादी हुई थी । पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है ।





