लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अम्बेडकर जयंती पर जुलूस के बाद पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप, सीओ ने कहा होगी जांच

अम्बेडकर जयंती पर देर रात बवाल! बेवान में लगी प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने,रात्रि को घर में घुसने और मारपीट का पुलिस पर आरोप,सीओ ने कहा सीसीटीवी में नहीं मिला कोई साक्ष्य,जांच कर होगी कार्रवाई...

---Advertisement---

अम्बेडकरनगर । अम्बेडकर जयंती के अवसर पर डीजे बजाने को लेकर प्रशासन और अम्बेडकर समर्थकों में हुई मामूली कहा सुनी के बाद मामला तूल पकड़ लिया है । आरोप है कि जुलूस समाप्त होने के बाद रात तकरीबन दो बजे मुहल्ले में पहुंची अम्बेडकर प्रतिमा से सजे बेवान को क्षतिग्रस्त कर दिया,लोगों को मारा पीटा और घर मे घुस गई । हलाकि पुलिस इस घटना को गलत बता रही है।

मामला टांडा कोतवाली क्षेत्र के कश्मिरिया बाजार के बड़वा का है । स्थानीय लोगों का आरोप है कि अम्बेडकर जयंती के जुलूस के दौरान डीजे बजाने को लेकर पुलिस और जुलूस के साथ चल रहे कुछ लोगों से कहा सुनी हुई । पुलिस जबरन डीजे बंद करने का दबाव बना रही थी । जुलूस जब सम्पन्न हो गया उसके बाद रात में करीब दो बजे पुलिस मोहल्ले में पहुंची और जुलूस में शामिल लोगों को खोजने लगी । आरोप यह भी है कि पुलिस अम्बेडकर प्रतिमा से सजे बेवान को क्षति ग्रस्त कर दिया, कुछ लोगों को मारा पीटा और जबरन घर मे घुस गई । महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ गाली गलौज किया और बतमीजी की । स्थानीय लोग घटना स्थल के पास लगे सीसीटीव को सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं । प्रशासन ने पास के एक सीसीटीवी को देखा लेकिन मामला कुछ स्पष्ट नहीं हुआ। जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना स्थल के सामने जो सीसीटीवी है उसका पुटेज पुलिस ने डिलीट करा दिया है ,दूसरा कैमरा जो गली में लगा है उसे देखा नहीं जा रहा है ।

मौके पर पहुंचे बसपा जिला अध्यक्ष सुनील सावंत ने कहा कि स्थानीय लोग जिस सीसीटीवी फुटेज़ की बात कर रहे हैं उसे सार्वजनिक करना चाहिए और जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई हो। जबकि सपा जिला अध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने कहा कि ये बाबा साहब का अपमान है। प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए ।

 

टांडा सीओ शुभम कुमार ने बताया कि कल रात्रि दो बजे पुलिस द्वारा अत्यधिक आवाज वाले डीजे को सीज किया गया था । सुबह इन्हीं लोगों से सूचना मिली कि बेवान में लगे अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। एक सीसीटीवी देखा गया लेकिन उसमें कुछ दिखाई नहीं दिया है । मार पीट का जो आरोप लग रहा है उसमें प्रार्थना पत्र मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment