अम्बेडकरनगर । डीजल और पेट्रोल की कमी होने की अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है । अंतरराष्ट्रीय हालातो के मद्देनजर ये अफव तेजी से फैल रही है कि तेल की कमी हो जाएगी ।
जिसकी वजह से तमाम लोग ड्रम में भर कर तेल रखने लगे हैं। तेल के कमी की अफवाह के मद्देनजर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है । ड्रम में तेल देने पर रोक लगा दी गयी है । डीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि अम्बेडकरनगर में तेल की कोई कमी नही है । लोग अफवाह न फैलाएं । अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी ।





