अम्बेडकरनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां डॉक्टरों ने एक युवक के पेट से प्लास्टिक की बोतल निकालकर उसकी जान बचाई है। बताया जा रहा है कि युवक ने नशे की हालत में यह खतरनाक हरकत की थी।
अम्बेडकरनगर जिले में एक युवक के पेट से करीब 15×4 सेंटीमीटर की प्लास्टिक बोतल निकालने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक युवक अहमदाबाद में काम करता था और शराब के नशे में उसने बोतल को अपने निजी अंग में डाल लिया, जो अंदर जाकर पेट तक पहुंच गई। इसके बाद युवक को लगातार पेट में दर्द की शिकायत रहने लगी। अहमदाबाद में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए, जिसके बाद युवक अपने घर अम्बेडकरनगर पहुंचा। यहां सर्जन डॉ. विपिन वर्मा ने चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन कर युवक के पेट से बोतल को सफलतापूर्वक बाहर निकाल दिया। ऑपरेशन के बाद मरीज अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी डॉ. विपिन वर्मा एक मरीज के पेट से नट-बोल्ट निकाल चुके हैं। फिलहाल इस अनोखे ऑपरेशन की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम उस पर नजर बनाए हुए है।





