अम्बेडकरनगर। नगरपालिका द्वारा खुले में कचरा ढोना राहगीरों के ये मुसीबत बन गयी है । कचरा वाहन से गिर कर राहगीरों के ऊपर पड़ रहा है ।

मामला नगर पालिका परिषद टांडा का है । नगर पालिका क्षेत्र से निकलने वाले कचरे को नगर पालिका प्रशासन शहर से बाहर ले जाता है । इस कचरे नगरपालिका की खुली गाड़ियों से ले जाया जाता है । कचरा गाड़ी से वगैर ढके ही कचरा ले जाया जाता है । जिसकी वजह से कचरा राहगीरों के ऊपर गिरता है । ज्यादातर कचरा वाहन टांडा ब्लाक के सामने से हो कर निकलते हैं । राहगीर जुबैर ने बताया कि वे मोटरसाइकिल से जा रहे थे और कचरा वाहन से जा रहा कचरा मेरे ऊपर गिर गया । राहगीर रमेश कुमार, लालजी आदि ने बताया कि खुले में कचरा ले जाने से गंध बहुत आती है ।





