अम्बेडकरनगर । अफवाहों के बीच जिले में घरेलू LPG घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है । कई गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी गईं, जहां लोग गैस सिलेंडर लेने और उसे जमा करने के लिए पहुंच रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार गैस की कमी की अफवाह फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोग एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं , जिसके कारण कई स्थानों पर काफी भीड़ लग गई। कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग किये हफ्ते भर से अधिक का समय हो गया है लेकिन सिलेंडर नही मिल रहा है,जिसकी वजह से खाना बनाने में दिक्कत हो रही है । गैस सिलेंडर न मिलने से रोजेदारों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है । बताया जा रहा है कि सिलेंडर के कमी की अफवाह के बीच लोग गैस इक्कठा कर रहे हैं जिसकी वजह से जरूरत मन्दों को गैस मिलने में देरी हो रही है ।
इस मामले पर डीएम अनुपम शुक्ला ने स्पष्ट किया कि जिले में LPG घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी गैस एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। डीएम ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर गैस सिलेंडर इकट्ठा न करें। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।





